Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कलेक्टर के मार्गदर्शन में सभी लोकसेवा केंद्र और जनसेवा मित्र अभियान में बखूबी निभा रहे अपनी भूमिका

कटनी। आम जनता से जुड़ी 67 सेवाओं के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 मई से प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अमले और लोक सेवा केंद्रों द्वारा जनता की समस्याओं को मौके पर ही निराकृत किया जा रहा है। जिससे आम जनता राहत महसूस कर रही है। शासन के द्वारा संचालित इस अभियान में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
खसरे की नकल मिलते ही खिला चेहरा
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत लोकसेवा केंद्र विजयराघवगढ़ में आज पूरनलाल दुबे के जमीन के खसरे के आवेदन का निराकरण किया गया। लोक सेवा केंद्र के कर्मचारियों एवं मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र द्वारा संपूर्ण जानकारी आवेदक पूरनलाल को दी गई और जमीन के खसरे की नकल निकलवा कर दी गई। जिसे पाते ही उसका चेहरा खुशी से चमक उठा। पूरनलाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर श्री प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मृत्यु प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों का भी निराकरण
इसी तरह इस अभियान के तहत लोक सेवा केन्द्र उमरिया पान में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने का आवेदन करने आए जगदीश गुप्ता के आवेदन को जमा कर रसीद प्रदान की गई। इसी तरह लोक सेवा केन्द्र शहरी में डिजिटल जाति प्रमाण पत्र का आवेदन करने आए सुरेश कुमार रजक का आवेदन भी बिना किसी परेशानी के जमा कर 3 दिन के अंदर प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जानकारी दी गई। दोनों ही आवेदको ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत तत्काल मिल रही सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री एवम् कलेक्टर का आभार जताया।