
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान से एक वीडियो वायरल हुआ है.
यहां एक दुल्हन अपनी शादी की पार्टी में जोर-जोर से नारे लगाकर सरकारी स्कूल में नौकरी की डिमांड की. बताया जा रहा है कि दुल्हन ने साल 2014 में टेट की परीक्षा पास की थी. मगर, उसे अब तक नौकरी नहीं मिली है. लिहाजा, दोस्तों के साथ शिक्षक की नौकरी की मांग की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दुल्हन का नाम अभया रॉय है और वह भातार इलाके की रहने वाली है. उसकी शादी चटनी गांव निवासी रिंटू डे से हुई है. अभया के पति ने भी स्लोगन लगाने में पत्नी का साथ दिया. अभया का कहना है, “हमारे पास विशेष दिन जैसी कोई चीज नहीं है. हमारे पास बेरोजगारी का दर्द है. मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निवेदन करती हूं कि हमारे जैसे योग्य लोगों को रोजगार देकर बेरोजगारी की दर्द दूर करें.” अभया नियुक्त और नौकरी की मांग को लेकर कोलकाता
के धर्मतला में भी धरने पर बैठी थीं.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…