रोशन लववंशी तहसील रिपोर्टर

शैक्षणिक सत्र 2020-21 के प्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थीयों की परीक्षा पिछले 3 वर्षो से नही ली जा रही है इसी प्रकार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के प्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थीयो की परीक्षा पिछले 2 वर्षो से नही ली जा रही है साथ ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 एवं 2021-22 के आरक्षित विद्यार्थीयो की स्कॉलरशीप के लिये आवेदन करने से वंचित भी किया गया है। इससे नर्सिंग विद्यार्थियों मे शासन प्रशासन के लिये नकारात्मक सोच बनती जा रही है। इसलिये नर्सिंग विद्यार्थियों ने यह निर्णय लिया है कि विश्व नर्सिंग दिवस 12 मई 2023 को न मनाते हुए शांतिप्रिय तरीके से कलेक्टर कार्यालय हाथो में काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुये तत्काल निराकरण करवाने हेतु निवेदन किया है

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*