Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डेटिंग ऐप पर मिले लड़के से एक महिला को प्यार हो गया.
वह उसके साथ शादी के सपने संजोने लगी. इतना ही नहीं महिला ने उसे अपने सपनों का राजकुमार’ तक तक बता दिया था. लेकिन एक दिन रिश्ते में ऐसा धोखा मिला कि महिला के होश उड़ गए. उसे करोड़ों रुपये का चूना लगाकर लड़का रफूचक्कर हो गया.

मिरर यूके के मुताबिक, 37 साल की इन महिला का नाम श्रेया दत्ता है. वह अमेरिका के फिलाडेल्फिया की रहने वाली हैं. उनकी सैलरी सिक्स डिजिट में हैं. हाल ही में उनके साथ ‘रोमांस स्कैम’ में 3 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी हो गई.
श्रेया ने ऑनलाइन मिले एन्सेल माली नाम के शख्स के झांसे में आकर अपना सारा बैंक बैलेंस गंवा दिया. एन्सेल ने खुद को फ्रांसीसी शराब व्यापारी बताया था. दोनों डेटिंग ऐप पर Hinge पर मिले थे. एन्सेल काफी हैंडसम था. श्रेया उसकी हंसी और नेचर पर फिदा हो गई थीं.

श्रेया ने ऑनलाइन मिले एन्सेल माली नाम के शख्स के झांसे में आकर अपना सारा बैंक बैलेंस गंवा दिया. एन्सेल ने खुद को फ्रांसीसी शराब व्यापारी बताया था. दोनों डेटिंग ऐप पर Hinge पर मिले थे. एन्सेल काफी हैंडसम था. श्रेया उसकी हंसी और नेचर पर फिदा हो गई थीं. ऑनलाइन मिलने के बाद उन्होंने एक दूसरे का व्हाट्स ऐप नंबर लिया
और चैट करने लगे. कई महीने उनके बीच बात हुई. इस दौरान एन्सेल ने श्रेया को बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग करता है. एन्सेल ने कहा कि वह दुनिया की सैर करने के लिए ढेर सारा पैसा कमाना चाहता है. इस बीच एन्सेल के कहने पर उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के लिए एक ऐप डाउनलोड कर लिया. वह एन्सेल के कहने पर इन्वेस्ट करती
और बढ़िया रिटर्न प्राप्त करती. शुरू में ट्रेडिंग से श्रेया ने काफी पैसे कमाए. उन्हें ये बिजनेस पसंद आ रहा था.
एक समय पर श्रेया ने 3 करोड़ से अधिक इन्वेस्ट कर दिए. लेकिन जब निकालने की बारी आई तो टेक्निकल एरर का नाम देकर उनकी बात टाल दी गई. इससे श्रेया को शक हुआ. उन्होंने अपने भाई को इसकी जानकारी दी. भाई ने एक्सपर्ट से बात की तो पता चला श्रेयाअभी तक
एक फर्जी ऐप पर क्रिप्टो ट्रेडिंग कर रही थीं. ऐप डिजाइन करने वाले ने उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था और सारे पैसे हड़प लिए थे.