Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट 9754799449
सरदारपुर- राजोद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देषानुसार भाजपा मण्डल राजोद लाबरिया के कलस्टर राजोद एवं कचनारिया का सम्मेलन रविवार को सेन समाज की धर्मशाला में आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सुर्या, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह कालु बना मंचासिन थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस ने दिया। जिलाध्यक्ष जय सुर्या ने कहा हम किस लिए काम कर रहे हैं हमारा उद्देश्य क्या है भारत के अंदर अनेक राजनीतिक दल हैं मगर एक मात्र भाजपा ही ऐसा दल है जो भी विचारों, संस्कृति, जगत जननी मां भारती के लिए काम कर रहे हैं। पद के लिए नहीं पहले के प्रधानमंत्री के समय दुनिया में ऐसे दो ही देश थें।अब हमारा भारत देश भी तीन देशों में जुड़ गये है ये सब मोदी जी के कारण ही हुआ है जैन ने किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी की घोषणा के चक्कर में जो किसान डिफाल्टर घोषित हो गये उनके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कि गए किसान ब्याज माफी योजना के बारे में बताया। संकल्प पत्र का वाचन राजेन्द्र सिंह कालु बना ने किया। मुख्य रूप से शक्ति केन्द्र राजोद एवं कचनारिया के सभी बुथ के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बुथ समिति, पन्ना प्रमुख, सभी शक्ति केन्द्र के प्रभारी,मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी,भाजपा समर्थित सरपंच,पुर्व सरपंच,जनपद सदस्य,पुर्व जनपद सदस्य एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित अनेक भाजपा पदाधिकारि मोजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुसुदन बाहेती ने किया। आभार सुनिल वसुनिया ने माना। इसके पश्चात सामुहिक खेल का भी एक सत्र हुआ। जिसमें कई खेल खेलें गये।उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।