




राजोद निप्र :- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी में जश्न का माहौल है,इसी क्रम में रविवार को स्थानीय बस स्टेण्ड पर भारत रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की,ढोल बजवाकर खुशियों का इजहार किया। कार्यकर्ताओ ने एकदूसरे को मिठाई खिला कर मुँह मीठा करवाया। तथा सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं उमंग सिंगार के सम्मान में नारे लगाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण बैरागी ने कहा कि कांग्रेस की जीत ने सभी कार्यकर्ताओं में जान फुखि है,आने वाले चुनावों में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के कुसाशन को उखाड़ फेखने का काम करेंगे।
इस अवसर पर प्रेम नारायण बैरागी, सुरेश द्विवेदी,भारत रजक,देसीराम उपसरपंच , दसरथ नायमा, ईश्वर धाकड़, लक्की पटेल, बद्रीलाल धाकड़ , दशरथ नायमा, पन्नालाल सरपंच,जगदीश ओसारी, कैलाश रूनी, गणेश धाकड़, रामचंद्र सालवी, रमेश डामोर, पीरुलाल रूनी, रमेश मोहन डामर रूनी, राहुल सारोटी, अखिलेश , कन्हैयालाल नायमा,कैलाश खराड़ी, नन्दराम सलित्रा, जाकिर मंसूरी हुसैनी भाई बोहरा, किशोर कटारा हनुमंत्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है