
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री के साथ दौरा कर सड़क निर्माण कार्य देखा। उन्होने ग्राम बारंगा में मांदला से हिवाला रोड़ निर्माण का कार्य देखा और इस सड़क को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को ग्राम बारंगा में नाले पर रिटेनिंग वाल बनाकर आसपास सौन्दर्यीकरण का कार्य कराने के निर्देश भी दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना