
हरदा- ‘मिशन लाइफ’ अभियान के तहत अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली
सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘‘मिशन लाइफ’’ के कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को वन मण्डल अधिकारी अंकित पाण्डे ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग और जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में मिशन लाइफ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अधिकारियों को समझाई गई। श्री पाण्डे ने इस अवसर पर बताया कि 18 मई से 5 जून तक जिले में विभिन्न आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मिशन लाइफ के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिये कि जनसेवा अभियान 2.0 से संबंधित जो शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रहे हैं, उनमें भी ग्रामीणों को मिशन लाइफ व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना