Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिलाया जाए। अगले तीन दिनों में बहती नदियों से रेत के अवैध उत्खनन को रोका जाए अन्यथा खनिज अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने रेत के अवैध उत्खनन में शामिल पोकलेन व अन्य मशीनों को जप्त करने तथा रेत परिवहन की ओवर लोडिंग में शामिल सभी डम्पर्स संचालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश भी खनिज अधिकारी को दिये। कृषि मंत्री श्री पटेल ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी ढंग से रोक लगाएं। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष  भारती राजू कमेड़िया, कलेक्टर  ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक  संजीव कंचन, वन मण्डल अधिकारी  अंकित पाण्डे, जिला पंचायत के सीईओ  रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर  प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट में कृषि मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कुछ हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में निर्देश दिये कि हरदा जिले को नम्बर वन बनाने के लिये सभी विभाग टीम वर्क से अच्छा कार्य करें। उन्होने छीपानेर रोड़ पर ओवर ब्रिज तक फोर लेन रोड़ का स्टीमेट बनाने के निर्देश सड़क विकास निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होने गुप्तेश्वर मंदिर पहुँच मार्ग स्वीकृत कराने के लिये स्टीमेट बनाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान नागरिकों को सरकार की योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के लिये अधिकारियों से कहा। उन्होने खेत पहुँच मार्गो से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये तथा खेत सड़क बनवाने के लिये मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत कराने हेतु जिला पंचायत के सीईओ को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ‘‘नमो कृषि सामुदायिक भवन’’ हर पंचायत में स्वीकृत किये जायेंगे ताकि ग्रामीणजन इनमें सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर सके। उन्होने नदी, नालों पर पुल निर्माण तथा प्रचलित सभी सड़कों का निर्माण कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍