Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश के बाद , कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में अवैध शराब माफियाओं, अवैध धंधा करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। कार्यवाही नहीं करने पर अधिकारियों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई थी।

जिसके तहत आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, परिवहन व ढाबों पर मदिरापान के विरूद्ध  कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी  रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को विभिन्न गांवों व ढाबों पर छापामार कार्यवाही की।

उन्होने बताया कि वृत्त खिरकिया के ग्राम आमासेल, पहटकला, पटेल ढाबा, भिरंगी, भगवानपुरा, बिचपुरीमाल, विक्रमपुर, आमासेल तथा वृत हरदा के ग्राम उड़ा, पलासनेर, खेड़ीपुरा, सरदार मोहल्ला, कमताड़ा, पीलियाखाल, वार्ड नम्बर 25, खेड़ीपुरा एवं वृत टिमरनी के कुहिग्वाड़ी, कामलिया ढाबा छीपानेर, शीतल ढाबा करताना व रूंदलाय में दबिश देकर कुल 111 पाव देशी शराब, 17 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर कुल 14 प्रकरण पंजीबद्ध किये। कार्यवाही के दौरान वृत टिमरनी प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के.सी. चौहान, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक  संग्राम सिंह गोरे व वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर सहित समस्त आरक्षकों व नगर सैनिकों का योगदान रहा ।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍