
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बनगौरा गांव में दिल दहला
देने वाली घटना हुई. यहां एक शख्स ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी. साथ ही जीजा और बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में मंडप के नीचे नाच गाना चल रहा था और आरोपी की पत्नी भी अपने देवर और अन्य परिजनों के साथ डांस कर रही थी. इसे देखकर शख्स आग बबूला हो गया. शराब के नशे में तिन्हा बेगा ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार किया. इस
दौरान उसके दोनों छोटे भाइयों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी