
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने टिमरनी मंडी परिसर में मण्डी निधि से लगभग 1 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया ।

उन्होंने इस दौरान टिमरनी में हरदा मुख्य मार्ग से मण्डी गेट तक पहुंच मार्ग डामरीकरण, सुलभ शौचालय के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य, मण्डी प्रांगण में सूचना केंद्र निर्माण, मण्डी परिसर में केंटीन का एडीशन एवं अल्ट्रेशन कार्य तथा मण्डी प्रांगण में हम्माल विश्रामगृह निर्माण, कृषक विश्रामगृह के सामने पेवरब्लॉक कार्य का भूमिपूजन किया ।


इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उईके , क्षेत्रीय विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना