Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा -कृषि मंत्री  कमल पटेल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गोंदागांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 111 जोड़ों के सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद  डी.डी. उईके, टिमरनी विधायक  संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत व जिला भाजपा अध्यक्ष  अमर सिंह मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना गरीब परिवारों के लिये वरदान है। पहले गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिये कर्जा लेना पड़ता था, अब इस योजना के तहत सरकार अपने खर्चे पर गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराती है।

उन्होने इस अवसर पर सभी नवदम्पत्तियों व उपस्थित ग्रामीणजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उन्होने इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां उपचार के लिये ग्रामीणजनों से चर्चा की। सांसद श्री उइके ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। गरीब व मजदूर वर्ग के लिये प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह, संबल जैसी अनेक योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं की मदद से बच्चे के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक हर परिस्थिति में गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍