Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

• कलेक्टर ने हल की बरही के किसानों की वर्षों की समस्या
• एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज भोपाल ने दी संचालन की अनुमति
कटनी। जिले के बरही क्षेत्र के हजारों किसानों को अब रसायनिक खाद, उर्वरक आदि लेने के लिए जिला मुख्यालय आने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, बल्कि जल्द ही उन्हें बरही कृषि उपज उप मंडी में नवीन उर्वरक विक्रय केंद्र से ही ये सब उपलब्ध हो सकेगा..और यह सब संभव हो रहा है कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की दूरदर्शी सोच और अथक प्रयास से। जिले के किसानों की समस्या को न सिर्फ जानकर उनका त्वरित निदान करने बल्कि स्थायी निदान करने कलेक्टर श्री प्रसाद प्रयासरत हैं और उनके इन्हीं प्रयासों से जिले के रीठी क्षेत्र के किसानों के बाद अब बरही क्षेत्र के किसानों को उनकी वर्षों की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
समय सीमा की बैठक में दिए थे निर्देश
उल्लेखनीय है कि बरही तहसील के किसानों की समस्या को देखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कृषि उपज मंडी कटनी की उपमंडी बरही में नवीन उर्वरक केंद्र खोले जाने हेतु गत 27 मार्च को आयोजित समय सीमा की बैठक में सचिव कृषि उपज मंडी समिति कटनी को निर्देशित किया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मंडी सचिव द्वारा बरही उप मंडी में किसानों की सुविधा की दृष्टि से नवीन उर्वरक केंद्र खोले जाने हेतु 500 मिट्रिक टन की क्षमता वाली गोदाम मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को सौंपने 13 अप्रैल को अपनी सहमति दे दी थी।
एमपी स्टेट एग्रो भोपाल ने दी अनुमति
जिस संबंध में मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक विकास बोहत द्वारा गत 18 अप्रेल को प्रबंध संचालक मुख्यालय भोपाल को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए अनुमति चाही थी। जिला प्रबंधक के पत्र के पर प्रबंध संचालक (उर्वरक) मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा बरही उपमंडी में 500 मिट्रिक टन की क्षमता वाले नवीन उर्वरक केंद्र को खोलने अनुमति प्रदान करते हुए इसके संचालन के लिए 2 कुशल और एक अकुशल श्रमिक की भी अनुमति प्रदान की है। जिसके बाद कृषि उपज उप मंडी बरही में नवीन उर्वरक केंद्र स्थापित किए जाने की आगामी प्रक्रिया संपादित हो सकेगी।
किसानों को होगी समय और धन की बचत
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद की इस पहल से बरही तहसील के दर्जनों गांवों के हजारों किसानों को कुछ ही दूरी पर स्थित बरही उपमंडी से उर्वरक और रासायनिक खाद आसानी से मिल जायेगी और उन्हें जिला मुख्यालय में भी नहीं आना पड़ेगा। जिससे बेवजह लग रहे समय और धन की भी बचत होगी।