ब्यूरो चीफ अमित परौहा




पनागर अद्भुत अलौकिक शिवशक्ति के पावन धाम श्री गौरीशंकर मंदिर व्यास मोहल्ला प्रताप वार्ड में महिला मंडल एवं समस्त शिवभक्तों के द्वारा भगवान श्री राम की संगीतमय पावन कथा का आयोजन 17 मई से 25 मई तक किया जा रहा है।जिसमें आज 17 मई को शाम 4 बजे से कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।पनागर नगर की ही बेटी सुश्री गुरुप्रिया समर्थ द्वारा व्यास पीठ से भगवान श्री राम के पावन चरित्र का श्रवण कराया जायेगा। सभी नगर वासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सफल करने की अपील आयोजक मंडल ने की है कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती माया इंदु तिवारी, रीना जैन मंडल अध्यक्ष अंकुर जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, महामंत्री शैलेंद्र साहू, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ एस के मिश्रा, अशोक पांडे, रामनिवास गौतम, रोशन तिवारी, नितिन गौतम, पार्षद शर्मा जी, प्रदीप गौतम, अनिल गौतम, सतीश पटेल, अनिल बंशकार, के.के विश्वकर्मा,गुड्डू गोटियां, अतुल शेनी, देवेंद्र कुशवाहा, भारी संख्या में भक्तगण आदि लोग सम्मिलित हुए।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन