
पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक महिला ने BMW कार से शख्स को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला काफी तेजी से कार चला रही थी जिस वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस ने हादसे के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गाड़ी चला रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से पार्टी करके लौट रही थी तभी स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया. हालांकि इसके बाद महिला ने घायल शख्स को खुद अस्पताल छोड़ा था लेकिन उसकी जान नहीं बची. रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 04.08 बजे मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे को लेकर
पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें मोती नगर ओर जाने वाली सड़क पर दो वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…