महेंद्र चौहान रिपोर्टर


वैसे तो लोग अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करने से जरा भी नहीं हिचकीचा रहे हैं। जिसमें गत दिनों पूर्व झाबुआ शहर के गोपाल कॉलोनी व छतरी चौक से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा 4 हौंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। जिसके लिए झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलता कुर्वे, झाबुआ SDOP बबीता बामनिया के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 4 बाल अपचारी यो को अभिरक्षा में लिया है। जिनसे 2 होंडा शाइन बाइक क्रमांक एमपी 45 एम. एच. 4805 व एक अन्य बिना न. की बाइक जप्त की, उक्त चार बाल अपचारी यो से ही धार जिले से भी चोरी की गई दो बाइक जिसमें एक सीडी डीलक्स एवं एक होंडा शाइन बाइक जप्त की गई। अभीरक्षा में लिए गए आरोपियों के अन्य साथियों से भी अन्य वाहन जप्त किये गए हैं। उक्त अपचारी यो के ऊपर अपराध क्रमांक 599 / 2023 धारा 379 भादवी में जप्त की गए होंडा एंड क्रमांक एम.पी. 45 एम. एल. 5266 है। अपचारी यो के अन्य साथियों से जप्त की गई गाड़ियों में धारा सहित गाड़ी इस्तगासा- धारा क्रमांक 41-1(4) जा.फो. में जप्त
(1) एम.पी. 11 एन. एफ. 7997 हीरो एचएफ डीलक्स बाइक।
(2) एम.पी. 11 एमपी 4379 हीरो एचएफ डीलक्स बाइक।
(3) एम.पी. 11 एम.पी. 8475 होंडा सीबी शाइन बाइक।
इस सराहनीय कार्य को करने में झाबुआ थाना कोतवाली से निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गडरिया, पारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर, एएसआई जगदीश नायक, एएसआई गोपाल सोलंकी, प्रधान आरक्षक रमेश मीनावा, आरक्षक रतन, आरक्षक गमतु, आरक्षक मनोहर का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप