पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

ग्राम पंचायत बडखेरा में एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने और भवन निर्माण के लिए भोपाल भेजा गया प्रस्ताव
कटनी। शासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंदो की सुलभता के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ग्राम मढ़ाना के शासकीय स्कूल की मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर ग्राम बडखेरा में एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्र और भवन के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है।
रात्रि चौपाल में सामने आई थी मांग
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मढ़ाना में कलेक्टर श्री प्रसाद के रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला भवन की मांग की गई थी। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसके लिए प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मढाना की भवन की मरम्मत के लिए 1.85 लाख रुपए की राशि का प्राकल्लन तैयार कर कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उक्त राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्ताव प्रेषित
जनपद पंचायत रीठी के ग्राम पंचायत बडखेरा में एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और भवन निर्माण की मांग ग्राम पंचायत बडखेरा सरपंच द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद के गांव भ्रमण दौरान करते हुए इस संबंध में पत्र सौंपा गया था। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को इस संबंध में आगामी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि ग्राम पंचायत बडखेरा की जनसंख्या वर्ष 2011 के सर्वे अनुसार 4490 है तथा यहां वर्तमान में 4 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कटनी द्वारा भारत सरकार के निर्धारित मानदंड के अनुसार ग्राम पंचायत बडखेरा में जनसंख्या के आधार पर 1 अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने और भवन निर्माण की अभिस्वीकृति हेतु एक प्रस्ताव तैयार कर आयुक्त महिला एवं बाल विकास भोपाल को प्रेषित किया गया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद