
रहटगांव-स्थानीय अजनाल नदी पर पुर्व निर्मित पुल पर रिटेनिंग वाॅल के निर्माण के लिए क्षेत्रिय विधायक संजय शाह द्वारा बुधवार को भूमिपूजन किया गया। जानकारी के मुताबिक विधायक संजय शाह के द्वारा विशेष प्रयास कर राशि स्वीकृत कराई गई थी जिसके चलते लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग भोपाल द्वारा 72 लाख 47 हजार की राशि के टेंडर जारी किए गए थें।

ज्ञात हो कि पूर्व में ग्रामीणों तथा व्यापारी मंडल ने विधायक को नदी में कटाव होने से बाजार क्षेत्र को होने वाले नुकसान से अवगत कराया था जिस पर विधायक संजय शाह ने समस्या की गंभीरता को समझ कर प्राथमिकता के साथ पिचिंग कार्य करवाने का आश्वासन दिया था जिसके परिणाम स्वरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के माध्यम से 72 लाख 47 हजार की राशि पिचिंग हेतु स्वीकृत की।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री गयाप्रसाद पांडे, व्यापारी मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल गौर एवं ठेकेदार उदय सिंह बरकुड़, मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन सोलंकी एवं ब्रिज निगम एसडीओ गिरीश हिंगवे सुरवाईजर नीलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना