किरण रांका रिपोर्टर

पुलक महिला जागृति मंच का क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न प्रीति जैन को सर्वश्रेष्ठ मंच पदाधिकारी अवार्ड से किया सम्मानित
फोटो महिला जागृति मंच की पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती प्रीति जैन को सर्वश्रेष्ठ मंच पदाधिकारी का अवार्ड देते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गण
आष्टा। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का क्षेत्रीय अधिवेशन मां अहिल्या की नगरी इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में संपन्न हुआ। जिसमें आष्टा पुलक एवं महिला जागृति मंच मेन की टीम ने अपनी सहभागिता की। पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत एवं महिला जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीना झांझरी ने सर्वश्रेष्ठ मंच पदाधिकारी का अवार्ड महिला जागृति मंच की पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती प्रीति जैन को मंच की टीम के साथ दिया।राष्ट्रीय द्वारा इस मंच के कार्यों व फाइल कार्य को सराहा । श्री फांदोत एवं श्रीमती झांझरी ने उपस्थित दोनों अध्यक्ष, मंत्री से कहा कि आप अपनी टीम को आगे बढ़ाते रहे, हम सभी पूरी टीम के साथ है।आगे भी और अवार्ड जीते।
अखिल भारतीय पुलक मंच के संयोजक प्रदीप बड़जात्या , श्रीमती मीना हेमचंद झांझरी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार एटा,बिना टोंग्या जयपुर, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जोन 3 अनामिका बाकलीवाल ने क्षेत्रीय अधिवेशन के मंच पर श्रीमती प्रीति जैन को अवार्ड सौंपते हुए बधाई दी। वही मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महिला जागृति मंच व पुलक जागृति मंच मेन शाखा के अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र गंगवाल, धर्मेंद्र जैन आदिनाथ, महामंत्री श्रीमती दीपा जैन, मनीष जैन साक्षी का स्वागत कर बधाई दी। जैसे ही आस्था के इस मंच को अवार्ड देने की घोषणा संचालन कर रही राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जोन 3 श्रीमती बाकलीवाल ने की तो पूरी टीम भक्ति व नृत्य करते हुए मंच पर पहुंची और अवार्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर मंच के
परम संरक्षक नरेंद्र गंगवाल, जितेंद्र जैन जेके, पार्षद कमलेश जैन, दीपक जैन, अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन आदिनाथ, महामंत्री मनीष जैन साक्षी, दिनेश जैन सहारा , महिला जागृति मंच अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गंगवाल, श्रीमती प्रीति जैन, महामंत्री श्रीमती दीपा जैन ,कार्याध्यक्ष श्रीमती श्वेता जैन साक्षी , श्रीमती रागिनी जैन, श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती रूपाली जैन आदि उपस्थित थे।

More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण