Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

• कलेक्टर के निर्देश पर राजसात हुई राशन दुकान कौंडिया की जमा प्रतिभूति राशि, खरखरी में पेयजल समस्या का भी हुआ निदान

कटनी। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा छोटी सी छोटी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया जा रहा है, जिससे आम जनता का लगातार प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संबधित विभागों के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करा कर निराकृत कराया गया।
राशन वितरण में अनियमितता पर हुई कार्यवाही
बहोरीबंद अनुभाग के ग्राम कौंडिया के राशन वितरण केंद्र में गड़बड़ी से संबंधित समाचार को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद को दिए थे। निर्देश के परिपालन में एसडीएम बहोरीबंद द्वारा उचित मूल्य की दुकान कौंडिया के सेल्समैन संजय लोधी के विरुद्ध शिकायत जांच प्रकरण संस्थित कर आवश्यक जांच कार्यवाही की गई। जिसमें सेल्समैन द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतना पाए जाने पर मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 में उल्लेखित कंडिका क्रमांक 16 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए शासकीय उचित मूल्य की दुकान कौंडिया की जमा प्रतिभूति राशि 3000 रुपए राजसात कराए जाने का आदेश पारित कर सेल्समैन संजय लोधी को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई।
आंगनबाड़ी केंद्र में की गई पेयजल की व्यवस्था
ग्राम खरखरी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की समस्या संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जांच में पाया गया कि खरखरी ग्राम की हरिजन बस्ती में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में स्थित हैंडपंप जल स्तर कम होने के कारण बंद पड़ा हुआ था। जिसमें गत दिवस राइजर पाइप बढ़ाकर हैंडपंप को चालू कर दिया गया है। गांव के शेष दो आंगनबाड़ी केंद्रों के हैंड पंप पूर्व से ही चालू अवस्था में पाए गए।