पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

• नक्शा बटांकन और सीमांकन संबंधी शिकायत का भी कराया निराकरण
कटनी। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए जाने और सहित भूमि के सीमांकन संबंधी शिकायत के सामने आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए इन शिकायतों को निराकृत कराया है।
ग्राम परासी में सरकारी जमीन से हटा कब्जा
ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम परासी हल्का नंबर 36 में स्थित खसरा नंबर 88 ,87 रकवा क्रमशः 0.53, 0.58 हेक्टेयर भूमि में से क्रमशः 0.10 और 0.40 हेक्टयर भूमि पर भूरा पिता सताप यादव द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ढीमरखेड़ा तहसीलदार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अनावेदक भूरा यादव के विरुद्ध न्यायालय तहसीलदार ढीमरखेड़ा में राजस्व प्रकरण दर्ज किया जाकर उसे गत 28 अप्रैल को बेदखली का आदेश जारी किया गया था। साथ ही इस संबंध में गत 23 मई को कार्यवाही करते हुए उक्त भूमि से भूरा यादव को बेदखल कर कब्जा हटवाया गया।
कलेक्टर के निर्देश पर हुआ सीमांकन
लख्मीचंद पिता गोकुलदास सोमनानी निवासी केरिन लाइन माधवनगर द्वारा ग्राम धपई पटवारी हल्का नंबर 52 रा. नि. म. पहाड़ी तहसील स्थित भूमि खसरा नंबर 145/8 रकवा 0.140 हेक्टेयर भूमि का नक्शा बटांकन और सीमांकन हेतु आवेदन न्यायालय नायब तहसीलदार पहाड़ी में प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पर कोई कार्यवाही न होने पर इस संबंध में आवेदक द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद को इस संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर नायब तहसीलदार पहाड़ी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर राजस्व प्रकरण में हल्का पटवारी से प्रतिवेदन के आधार पर नक्शा बटांकन और सीमांकन के आदेश पारित कर शिकायत का निराकरण किया गया।

More Stories
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी
कटनी जंक्शन से मुड़वारा तक अवैध वेंडरों का जाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़—रेल प्रशासन मौन