Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन

झाबुआ SDM सुनील झा और उनके साथ गौरव पाठक नाम के व्यक्ति पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप, भाजपा नेता भदु पचाया ने लगाए आरोप…मामला रेत के वाहनों को रोक कर पैसे मांगने का… भदु पचाया के रेत से भरे ट्रकों को रोक कर 3 लाख और 2 लाख 50 हजार की रिश्वत लेने का आरोप…CM हेल्पलाइन पर भी की शिकायत,जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री से मिलकर भदु पचाया मय सबूत के करेंगे शिकायत, भ्रष्ट अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की रखेंगे मांग…ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ सबूत मीडिया को दिए…

पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता भदु पचाया और उनके मुनिम भूपेंद्र यादव ने बताया कि

दिनांक 17/03/23 को गाड़ी GJ- 34- T- 1399 SDM सुनील झा व इनके दलाल गौरव पाठक ने रेत से भरी हुई गाडी जिसकी रॉयल्टी भी थी उसको रोका, ड्राइवर को डराया और गाडी मालिक से बात कराने को कहा, मै गाडी का मुनीम भूपेंदर यादव ने SDM साहेब से बात की,तो उन्होंने मुझे कहा की यहाँ गाडी के पास आ जाओ बात करने के लिए, मै जब वहा पहुंचा तो मुझे SDM सुनील झा ने झाबुआ सर्किट होउस में मिलने के लिए बुलाया, वहां SDM सुनील झा और इनके दलाल गौरव पाठक ने मुझसे गाडी छोड़ने की बदले रिस्वत तीन लाख रूपये नकद की मांग की,जो की मैने रात को तीन लाख रूपये दिए तब रात 9 बजे सर्किट हाउस में मुझे बुलाकर गाडी छोड़ने का लेटर दिया गया, तब गाडी मोरडुंडिया चौकी से छोड़ी गयी।

वहीं दिनांक 27/05/23 को वही गाडी GJ- 34- T- 1399 को राणापुर में SDM सुनिल झा व इनके दलाल गौरव पाठक द्वारा फिर रोकी गई, जिसमें भी रेत भरी होकर रॉयल्टी भी थी, इन्होने अपने पिछले आस्वासान को भूल कर वापस 3 लाख रु. की रिश्वत की मांग गाडी को छोड़ने के बदले की, सुबह 8 बजे 2 लाख 50 हजार में तौड़ कर गाड़ी छोड़ने का बोलकर रिश्वत मांगी, मजबूर होकर डर के मारे मेरे द्वारा 2 लाख 50 हजार रूपए नकद देने बाद ही गाड़ी को छोड़ा गया,गाडी में सभी जरुरी दस्तावेज पुरे होने पर भी रिश्वत के नाम पर डरा कर इनके द्वारा जबरन पैसे की वसुली की जा रही है,मज़बूरी वस डर के कारण हमे इन्हे पैसे देने पड़ते है। इस सबकी शिकायत हमारे द्वारा CM हेल्पलाइन पर की गई है, और हमें पूरा विश्वास है कि इन दोनों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।