पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कलेक्टर के निर्देश पर प्रदान किए गए 4 लाख रुपए
कटनी। खेलते खेलते एक बालक के कुंए में गिरने से हुई मौत के प्रकरण में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदत्त की है। प्रकरण अनुसार ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पिंडरई निवासी आशीष मिश्रा का पुत्र नयन विगत दिनों खेलते खेलते कुंए में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। बालक की कुंए में गिरने से हुई मौत की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मृतक के परिजनों को शासन के निर्देशानुसार सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ढीमरखेड़ा को दिए। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में मृतक नयन के पिता आशीष मिश्रा पिता बिहारीलाल को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रस्तुत प्रतिवेदन और दस्तावेजों के अवलोकन उपरांत स्वीकृत की गई। जो कि उसके खाते में जमा कर दी गई है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद