Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*• मूल्यांकन से अधिक राशि आहरित करने की शिकायत पर कराई गई जांच*


कटनी। पूर्व सरपंच और सचिव द्वारा मूल्यांकन से अधिक की राशि आहरित करने की एक शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत को दिए थे। जांच उपरांत शिकायत पुष्ट पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त राशि की वसूली संबंधित पूर्व सरपंच और पूर्व सचिव से कर ली गई है।
*वर्तमान सरपंच ने की थी शिकायत*
ग्राम पंचायत गुदरी जनपद पंचायत बहोरीबंद सरपंच सुरेखा शुक्ला ने विगत दिवस कलेक्टर श्री प्रसाद को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें उसने पूर्व सरपंच ब्रजकिशोर सोनी और पूर्व सचिव रामशरण सोनी द्वारा अधूरे कार्यों की पूरी राशि आहरण करने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर राशि जमा कराए जाने की मांग की थी। सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शिशिर गेमावत सीईओ जिला पंचायत को इसकी जांच कर आहरित की गई अतिरिक्त राशि जमा कराए जाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश सीईओ जिला पंचायत द्वारा सीईओ जनपद पंचायत बहोरीबंद से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कार्य की मूल्यांकन से अधिक राशि 57345 रुपए तत्कालीन सरपंच बृजकिशोर सोनी और तत्कालीन सचिव रामशरण सोनी द्वारा आहरित कर ली गई है। जो उनसे ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जमा करा ली गई है।