एस पाटीदार रिपोर्टर




लोकेशन :– मनावर।
विओ :–,–,श्री बालीपुर धाम की तपोभूमि पर जहां वेदों से आवाज गुंजकर निकलती है और भक्तों को मनमोह कर लेती है ऐसे श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ,अंबिका आश्रम बालीपुर धाम मे ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम गणेश पूजन,दैनिक संध्या, जप कर हवन किया गया।आचार्य बंटी महाराज जी थे। सभी ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती के 1 अध्याय से लेकर 13 अध्याय तक मंत्रों के द्वारा आहुतियाॅ दी गई ।श्री लक्ष्मी सूक्त से श्रीफल घी में डुबोकर हवन में आहुति दी गई। बाबा जी, माताजी की आरती कर गुरुदेव द्वारा पालना छोड़ा गया। सतगुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने बताया कि तीन दिनों से आश्रम में भंडारा हुआ। ।सभी भक्तों का सहयोग रहा। 3 जून को 2023 को श्री श्री योगेश जी महाराज का ब्रह्मण जन्मोत्सव मनाया जावेगा। उसी दिन 108 दुर्गा चालीसा पाठ, 108 अखंड रामायण पाठ, 108 श्री हनुमान चालिसा पाठ एवम लघु रूद्राभिषेक होगा।पश्चात भंडारा एवम रात्रिकालीन समय मे भजन संध्या होगी।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।