जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

लोकेशन =सागर
दिनांक 29=05=23
सागर जिला के सानौधा में घटी घटना इस प्रकार है दिनांक 19/05/2023 को फरियादी प्रतीक्षा अहिरवार
पिता सुनील कुमार अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी मढ़िया विठ्ठल नगर थाना केंट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह सानोधा से समूह के कलेक्शन के 30000 रुपये एवं अन्य दस्तावेज लेकर वापिस मकरोनिया जा रही थी। तब मोटरसाइकिल से 3 अज्ञात आरोपियो द्वारा जटाशंकर की घाटी के पास पीछे से आकर रास्ता रोककर बैग छीनने लगे जो मैंने नही दिया तो आरोपियो ने पत्थर से मारपीट कर चोट पहुचाई एवं बैग लूट कर भाग गये। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 156/23 धारा 394 ता.हि. कायम किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ट अधिकारियो को सूचना दी गई। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियो की तलाश की गई। आसपास के सीसीटीवी चैक किये गये। संदिग्धों से पूंछतांछ की गई। सायबर सेल से मदद ली गई। घटना के मुख्य आरोपी हिमांशू रजक पिता रमेश रजक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना बेगमगंज जिला रायसेन हाल निवासी तिली थाना गोपालगंज को बेगमगंज से पकडकर पूंछतांछ की गई एवं आरोपी हिमांशु रजक से घटना में लूटे गये 4600 रूपये व एक बैग जप्त किया गया। घटना में मोटरसाइकिल गोपालगंज पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी ने पूंछतांछ में अपने साथियो अनुराग चौरसिया एवं दिलीप बंशल के साथ लूट करना स्वीकार किया है एवं पूर्व में गोपालगंज थाना क्षेत्र में भी लूट करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी को पकड़ने में उ.नि. संजय ऋषीश्वर, उ.नि. अजय शाक्य, उ.नि. बी. आर. पटैल, प्र. आर. राजेश पाण्डे, आर. योगेश कुमार, आर अरूण, आर प्रदीप नामदेव, सायबर सेल से आर. अमर तिवारी, अरूणेंद्र, अमित शुक्ला की भूमिका सराहनीय रही।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप