Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद — स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा महेश जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रानीखेड़ी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 1:00 अभिषेक कर महिला मंडल द्वारा भगवान महेश के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी व विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई पुरस्कार वितरण भी हुआ प्रतियोगता कार्यक्रम में समाज की सभी महिला मंडल उपस्थित थी । पश्चात शाम 5 बजे महाआरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। आरती में सभी समाजजन शामिल हुए। वही जयंती पर महिला मंडल द्वारा 13 तुलसी के पौधे प्रत्येक परिवार को दिए गए। पौधे का वितरण समाज की महिला मंडल अध्यक्ष संतोषदेवी काबरा व उर्मिला बाहेती के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महीला मंडल की विष्णुकांता बाहेती ,शकुंतला बाहेती ,कांता बाहेती ,मधु बाहेती ,अंजलि बाहेती ,सुनीता बाहेती ,ज्योति बाहेती ,सरोज बाहेती ,अंजूबाला बाहेती ,मंजू बाहेती ,स्वाति काबरा, उपस्थित थीं । समाज जन द्वारा चल समारोह भी निकाला गया तथा अभिषेक का लाभ रमेश चन्द्र जी शोभाकमल जी बाहेती द्वारा लिया गया। तत्पश्चात समाजजनों द्वारा समान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रकाशचंद काबरा, नारायण बाहेती, ओमप्रकाश बाहेती, सतीश बाहेती आदि का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य घनश्याम जाजू घाटाबिल्लोद, धार जिला माहेश्वरी समाज संरक्षक श्याम माहेश्वरी रिंगनोद, जिला सभा के अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी डही, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल परवाल घटाबिल्लौद, जिला सभा कोषाध्यक्ष मधुसूदन बाहेती, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल काबरा विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत माहेश्वरी समाज राजोद के अध्यक्ष विजय बाहेती, सचिव मनीष बाहेती, बलराम बाहेती, कैलाश बाहेती, सुनील काबरा, अंकित बाहेती, रमेश बाहेती, राजेश मंत्री, सुनील बाहेती द्वारा किया गया। वही जिला सभा के अध्यक्ष नारायण लड्ढा ने अपने उद्बोधन में कहा की आज अपना समाज कहीं ऊंचाइयों को छू रहा है, समाज में शासन द्वारा जो योजना चलाई जाती है उसी प्रकार हमारा समाज भी सभी योजनाएं चलाता है, जिस मध्यमवर्ग परिवार को सहयोग मिलता रहे। सभी जगह के समाजजन भी आगे आकर हर कार्य में प्रगति देवें एवम जिला सभा को आगे बढ़ाएं यही आशा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जी जाजू घटाबिल्लौद अपने उद्बोधन में बताया की समाज प्रतिदिन नई दिशा में जा रहा है हमें समाज को आगे लाने के लिए युवाओं को आगे कर वरिष्ठजन उन्हें मार्गदर्शन दे ताकि समाज का युवा हिम्मत के साथ समाज उत्थान का कार्य करे ताकि हमारा समाज सभी क्षेत्र में आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया आभार अनिल काबरा ने माना।
फोटो केप्शन – 1 -महिला मंडल द्वारा तुलसी जी का पौधा वितरण फोटो
2 – प्रदेश सभा एवं जिला सभा द्वारा वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हुए फोटो