ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी




लोकेशन = सागर
दिनांक = 30=05=23
स्लंग = सागर जिला के केसली थाना क्षेत्र में
को करीब 1 बजे दोपहर को कंट्रोल रूम भोपाल से पुलिस कंट्रोल रूम सागर को एक बस से मोटरसाइकिल के टक्कर कि जानकारी मिली जो कि ग्राम नारायणपुर के पास केसली, टडा रोड पर एक्सीडेंट करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी इस पर पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्काल थाना केसली में तैनात डायल हंड्रेड एफआर व्ही 22 को मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद करने हेतु बताया गया एफ आर व्ही तुरंत रवाना होकर एक्सीडेंट के स्थान ग्राम नारायण पुर पहुंची जहां पर 3 व्यक्ति घायल थे घायलों में प्रीति रानी उम्र 35 वर्ष सुगंधी उम्र 34 वर्ष रामबाबू यादव उम्र 20 वर्ष उनको तत्काल सीएचसी अस्पताल केसली मे भर्ती कराया एफआर व्ही वाहन में थाना केसली से सैनिक मंगल सिंह एवं एफआर व्ही पायलट ललित दीवान द्वारा घायलों की तत्परता से मदद करने पर उनके परिजनों द्वारा डायल हंड्रेड एवं पुलिस को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया गया आगे की कार्यवाही थाना केसली द्वारा की जा रही है l

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है