
हरियाणा।पल्ला थाना क्षेत्र में ओम एन्क्लेव में 26 मई को गला दबाकर अपनी बड़ी बहन की हत्या के आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रियांशु नाम के आरोपी की उम्र 19 साल है। उसने अपनी बड़ी बहन अनन्या(22) की हत्या की थी।
आरोपी ने बताया है कि बड़ी बहन ने मोबाइल छोड़कर उसे पढ़ाई करने के लिए कहा था। इसलिए गुस्से में उसने गला दबाकर बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के माता-पिता और बड़ा भाई शादी में गोरखपुर गए हुए थे। घर पर आरोपी और उसकी बड़ी बहन थे। आरोपी ने 12वीं कक्षा पास की है। वह पढ़ाई में कमजोर है, इसलिए बड़ी बहन हमेशा उसे पढ़ने के लिए कहती रहती थी।
आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी उत्तराखंड चला गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल