
यमुना एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले सावधान हो
जाएं! मथुरा के आसपास एक्सप्रेसवे पर पत्थर गैंग का आतंक फैल रहा है. माइलस्टोन संख्या 107 पर एक और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. 4 सदस्यों ने कार सवारों से एक लैपटॉप और नगदी लूट लिया. कार सवार नोएडा से फिरोजाबाद की तरफ जा रहे थे. पिछले कई दिनों से लगातार कार सवार लोगों को पत्थर गैंग शिकार बना रहा है. गैंग के सदस्य चलती गाड़ी पर पत्थर मारते हैं. फिर जब कार सवार रुकते हैं तो बदमाश उनके पास पहुंचकर हथियार के बल पर लूट करते हैं.

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण