Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



विकसित और आधुनिक भारत की कल्पना हो रही साकार: दीपक सोनी टण्डन

हर घर तक योजनाओं का लाभ यही है भाजपा सरकार की प्राथमिकता: शशांक श्रीवास्तव

पत्रकार वार्ता में विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर ने बताईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

कटनी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 9 वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। मोदी सरकार ने बीते 9 वर्षों में बड़े-बड़े काम किए हैं। बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने देश की जनता की सेवा की है, देश को सुरक्षित बनाया है, देश में सुशासन स्थापित किया है और गरीबों के कल्याण का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। वे सिर्फ भाषणबाजी और चुनावी जोड़तोड़ तक सीमित रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर साल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत करती है। यह बात कटनी मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव के साथ भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती भाजपा

विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्ता उसके लिए सेवा का माध्यम है। पार्टी ’ सेवा ही संगठन’ की भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करती है। देश में जब भी कोई आपदा आई है, मोदी सरकार ने सराहनीय काम किया है। कोरोना संकट इसका ताजा उदाहरण है। दुनिया के लोग इस महामारी में भारत के बर्बाद हो जाने की आशंका जता रहे थे, लेकिन इस कठिन समय में मोदी सरकार ने देश की सेवा की। लोगों के उपचार की व्यवस्था की और देश में ही कोरोना वेक्सीन का निर्माण कराकर लोगों को मुफ्त में वेक्सीन लगाने की व्यवस्था की और कोरोना संकट पर विजय पाई। जिस तरीके और जिस जज्बे के साथ मोदी सरकार ने इस संकट का सामना किया, देश की विशाल आबादी की सेवा की, उसे देख पूरी दुनिया हैरान है।

गरीब कल्याण और देश की सुरक्षा सरकार के लक्ष्य

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश की अधिकांश गरीब आबादी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। चूल्हा फूंक-फूंककर जिंदगी गुजार रही बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए मोदी सरकार ने अनेक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में डाली जा रही है। देश में घुसकर उत्पात मचाने वाली आतंकियों की नकेल कस दी गई है और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। मोदी सरकार आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए काम कर रही है, जिसके अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सेनाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए देश में ही हथियारों, फाइटर प्लेन आदि का निर्माण किया जा रहा है।
तेजी से विकसित हो रहा भारत

पत्रकार वार्ता में पूर्व महापौर तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बीते 9 सालों में जिस तरह देश विकास के रास्ते पर बढ़ा है, वह मोदी सरकार ही कर सकती है। देश में बहुआयामी विकास हुआ है और भारत तेजी से विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है। देश में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे बनाए गए हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश के हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोले जाने की योजना बनाई जा रही है। दुर्गम क्षेत्रों कुल्लु मनाली, उत्तराखण्ड तक में सड़कों का निर्माण हुआ है तथा एयर बेस भी बनाये जा रहे हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का प्रयास भी मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, पार्षद राजेश भास्कर आदि उपस्थित् रहे