
मुंबई पुलिस ने प्रेमिका के पति की हत्या करने और शव को दफनाने के आरोप में 26 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. समता नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश कुमार कुमावत बोरीवली में ढोकला सप्लाई करता था. उसका अफेयर दिनेश प्रजापति नाम के युवक की पत्नी के साथ था. इस कारण सुरेश और दिनेश के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. पुलिस के अनुसार, एक जून को आरोपी सुरेश कुमावत ने दिनेश प्रजापति को बोरीवली में स्थित अपने घर बुलाया. इसके बाद उसने हथौड़े से उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घोड़बंदर के पास मैंग्रोव में दफना दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेश ने दिनेश के परिजनों और दोस्तों को एक वीडियो मैसेज भेजा. इसमें उसने अपनी पहचान दिनेश प्रजापति के रूप में बताते हुए कहा कि वह अपनी गलती का पश्चाताप करने के लिए खुद को मार रहा है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है