पं संदीप शर्मा रिपोर्टर




*मुख्यमंत्री श्री चौहान योजनांतर्गत पात्र महिलाओं के खाते में आज करेंगे 1 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित*
➖➖➖
कटनी / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार 10 जून को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से योजना अंतर्गत प्रदेश की पंजीकृत लाड़ली बहनों के खाते में रूपये 1 हजार की राशि हस्तांतरित करेंगे।
आयोजित लाडली बहना उत्सव कार्यक्रम से जिले की महिलाओं को जोड़ने के लिए सर्म्पूण जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,जन सेवा मित्रों सहित नियुक्त कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के घर-घर जाकर पीले चांवल एवं आमंत्रण पत्र देकर स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए महिलाओं को आमंत्रित किया गया। जिसे लेकर नगर-नगर ग्राम-ग्राम महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
जिले में लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राहियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रदर्शन किया जा रहा है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद