अभिषेक नायक रिपोर्टर


*मुख्यमंत्री श्री चौहान योजनांतर्गत पात्र महिलाओं के खाते में आज करेंगे 1 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित*
➖➖➖
बहोरीबंद / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार 10 जून को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से योजना अंतर्गत प्रदेश की पंजीकृत लाड़ली बहनों के खाते में रूपये 1 हजार की राशि हस्तांतरित करेंगे।
आयोजित लाडली बहना उत्सव कार्यक्रम से जिले की महिलाओं को जोड़ने के लिए सर्म्पूण जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,जन सेवा मित्रों सहित नियुक्त कर्मचारियों द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए महिलाओं को आमंत्रित किया गया। जिसे लेकर कटनी जिले की बहोरीबंद ग्राम पंचायत राखी ,निमास की महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
जिले में लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राहियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रदर्शन किया जा रहा है।
* की खास रिपोर्ट *

More Stories
खरखरी नंबर-1 में खिड़की से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल; कार्रवाई न होने से उठे सवाल
कृषि आदान व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी विरोध: कटनी में कलेक्ट्रेट घेराव, PM के नाम सौंपा ज्ञापन
आधी रात घर में घुसकर दंपत्ति पर हमला: कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा