
पाठक ने इसके लिए शिवराज सरकार का आभार जताया
भिंड : आज शिवराज सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुभारंभ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए राज्य की शिवराज सरकार ने यह योजना संचालित की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में रह रही महिलाओं को सरकार हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी , ऐसे में महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी एवं इस योजना के जरिए मध्यप्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना चाहती है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि लाडली बहना योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं, जो मध्य प्रदेश में रह रही हैं। आज इस योजना की शुभारंभ से प्रदेश के हर घर में दिवाली जैसा माहौल है, प्रदेश की शिवराज सरकार ने हमेशा से समाज के हर वर्ग हितेषी कार्य किए हैं। इस योजना के लिए मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। इस योजना से प्रदेश की हर महिला सामाजिक स्तर पर सशक्त बनेगी।

More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण