पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*ग्रामीणों ने जताया आभार, सोशल मीडिया पर पोस्ट की जानकारी*
*कुशल रणनीति से पहली बार जिले में नहीं बने जल संकट के आसार*
कटनी। जिले में पहली बार भीषण गर्मी के बावजूद पेयजल संकट की स्थिति नहीं बन पाई और कारण थी कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की कारगर रणनीति। पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलते ही उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग को दिए निर्देश, फॉलोअप और सतत मॉनिटरिंग…इसी मूलनीति पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे पेयजल आपूर्ति में बाधा की स्थिति निर्मित होते ही उनका तत्काल निदान हो रहा है।
*कैलवारा खुर्द में वर्षों बाद शुरू हुआ हैंडपंप*
कटनी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम कैलवारा खुर्द में एक हैंडपंप जो विगत 5 वर्षों से बंद पड़ा हुआ था तथा जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जैसे ही यह जानकारी कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आई, उन्होंने तत्काल पीएचई विभाग को निर्देशित करते हुए सुधार कार्य की कार्यवाही कराई। 5 वर्षों बाद हैंडपंप ने फिर से पानी उगलना शुरू कर दिया, जिस पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री प्रसाद की इस कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए इसे पोस्ट भी किया।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र