Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर बदलवाया ट्रांसफार्मर*
कटनी। शहरी क्षेत्र में विद्युत समस्या की जानकारी लगते ही कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसका स्थाई समाधान कराया गया। जिस पर वार्ड पार्षद सहित क्षेत्र की जनता ने कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।
*लगातार हो रही थी विद्युत गुल की समस्या*
कटनी नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में स्थित जागृति कालोनी के निवासी लगातार विद्युत गुल होने की समस्या से परेशान थे। जिसके पीछे क्षेत्र लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अतिरिक्त लोड होना बताया जा रहा था। विद्युत विभाग से लगातार संपर्क के बाद भी जब कालोनी वासियों को अपनी समस्या से निजात नहीं मिला तो उन्होंने इसके समाधान के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद से इसकी शिकायत की। वार्ड पार्षद खुशबू अनिरुद्ध सोनी द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद को इस संबंध में जानकारी देते हुए समस्या समाधान के लिए आग्रह किया गया।
*24 घंटे के अंदर हुआ समाधान*
जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तत्काल इसे संज्ञान में लेकर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री को उक्त शिकायत की जांच कर त्वरित स्थाई समाधान के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर ऊर्जा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर की जांच की गई। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देशानुसार 24 घंटे के अंदर ही उक्त ट्रांसफार्मर के स्थान पर 200 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। 24 घंटे के भीतर ही शिकायत का निराकरण होने पर वार्ड पार्षद खुशबू सोनी और क्षेत्र की जनता ने कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।