महेंद्र चौहान रिपोर्टर




पारा चौकी प्रभारी श्री नरेंद्र राठौर द्वारा “मैं भी हूं अभिमन्यु” और नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का संदेश गांव गांव जाकर दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को एकत्र कर कार्यक्रम का उद्देश्य समझाया जा रहा है, जिसमें- नशा के विरुद्ध, दहेज के विरुद्ध, अ संवेदनशीलता के विरुद्ध, रूढ़िवादिता के विरुद्ध, शिक्षा के विरुद्ध, लिंग भेद के विरुद्ध गांव गांव में ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। तथा “मैं हूं अभिमन्यु” के शीर्षक का मतलब समझाते हुए किसी भी गलत कार्य के लिए डटकर खड़े होने एवं समाज को सुधारने की समझाइश दी जा रही है। क्योंकि आज के समय में इन विषयों का अनुसरण न करने पर समाज में बिखराव एवं बर्बादी होती जा रही है। इसके अलावा पारा चौकी प्रभारी श्री नरेंद्र राठौर द्वारा यातायात नियमों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।यातायात नियमों का पालन करने के लिए ग्रामीण जनों से अनुरोध भी किया गया। चौकी प्रभारी श्री नरेंद्र राठौर के साथ पुलिस स्टाफ के आरक्षक 620 उमेश कनेश मौजूद रहे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया