महेंद्र चौहान रिपोर्टर





पारा झाबुआ रोड पर झाबुआ घाटी पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक राकेश नलवाया निवासी झिरावदिया को गंभीर चोटे आई, वहीं दूसरा मोटरसाइकिल चालक मौके से मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। उसकी मोटर साइकिल का केवल आधा साइलेंसर दुर्घटना वाले स्थान पर रह गया। 108 को सूचना देने पर दुर्घटना मैं घायल राकेश नलवाया निवासी झीरावदिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को दुर्घटना वाले स्थान से उठाया।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*