पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*शिकायत मिलते ही किसानों का कराया गेंहू खरीदी का भुगतान*
कटनी। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के उपरांत भी 4 किसानों को उनकी उपज का भुगतान प्राप्त न होने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिला आपूर्ति अधिकारी को अविलंब भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि बहोरीबंद विकासखंड के कृषक रघुराज लोधी, परशुराम लोधी, रमाशंकर पटेल और राकेश पटेल को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के बावजूद उनके खाते में 20 दिन बाद भी राशि प्राप्त न होने संबधी प्रकाशित खबर पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संज्ञान लिया गया और इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त चारों कृषकों के खाते में जेआईटी के माध्यम से अविलंब राशि का भुगतान कराया गया।
*अभिभावकों को खो चुकी सोनिया को मिलेगी स्पॉन्सरशिप योजना से राशि*
एक ट्रेन हादसे में अपने माता – पिता और भाई को खो चुकी सोनिया यादव 9 वर्ष की शिक्षा दीक्षा के लिए उसके नाना दीवान सिंह यादव द्वारा कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद से मदद की फरियाद की गई। संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद सोनिया के बारे में जानकार द्रवित हो उठे और उसकी शिक्षा दीक्षा के लिए उन्होंने निजी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत राशि प्रदाय करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में नयन सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोनिया यादव को निजी स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत प्रतिमाह 2000 रुपए की राशि प्रदाय की अभिस्वीकृति दी गई है। जो जुलाई माह से देय होगी।

More Stories
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा