पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*हादसे की आशंका के मद्देनजर कराई गई कार्यवाही*
कटनी। हादसे की आंशका के मद्देनजर ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम इमलिया में सड़क के बीचों बीच खुले पड़े चैंबर संबंधित जानकारी सामने आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा त्वरित कार्यवाही कराकर सुधार कार्य कराया गया। उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र के माध्यम से ग्राम इमलिया में सड़क के बीच में एक खुला गड्ढा होने संबंधी जानकारी सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को इस की जांच कर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में की गई जांच में पाया गया कि सड़क के बीचों बीच पीएचई विभाग की पानी की लाइन का चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ था जिससे खतरे की संभावना बनी हुई थी। उक्त चैंबर में सुधार कार्य करा कर उसे ठीक करा दिया गया है।
*समतल किया गया कुंआ*
वहीं ग्राम नैगवां स्लीमनाबाद में एक सूखे पड़े कुंए में एक युवक के गिरने संबंधी खबर संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अनुभिवागीय अधिकारी बहोरीबंद को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा फटकार लगाते हुए क्षेत्र में इस तरह के खुले कुंए और गड्ढों को भरने संबंधी निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में एसडीएम बहोरीबंद द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत को निर्देशित कर अनुपयोगी पड़े सूखे कुंए को तत्काल पूर कर समतल करने कहा गया। ग्राम पंचायत द्वारा मुरूम डाल कर कुंए को पूर कर समतल कर दिया गया है।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला