महेंद्र चौहान रिपोर्टर





जिस तरह काली देवी रोड पर घटिया का काम किया गया था। ठीक वैसा ही काम लकपुरा- रेहेंदा रोड पर भी घटिया किया गया है। आगे बारिश का मौसम है यह सड़क एक बार हुई बारिश के पानी में ही खत्म हो जाएगी। हमें जानकारी मिली थी कि लकपुरा रेंहदा रोड का रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। और रोड का काम सही तरीके से नहीं हो रहा है यहां पर ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। वहां पाया कि वास्तव में बहुत ही अनियमितता पूर्ण तरीके से कार्य किया गया है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि ठेकेदार द्वारा सीधे-सीधे शासन को चूना लगाया गया है। आखिर ऐसा भ्रष्टाचारी कार्य किसकी मदद से हो रहा है और ऐसा ही जिम्मेदारी वाला गलत काम और कब तक होता रहेगा। क्या ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*