पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*समाचार को संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने कराई कार्यवाही*
कटनी। जिला अस्पताल से मुड़वारा स्टेशन जाने वाले मार्ग में मुड़वारा जेंट्री गेट के पास सड़कों में गड्ढे होने के कारण हो रहे हादसों से संबंधित समाचार को कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा गंभीरता से लिया गया। साथ ही इस संबंध में उचित कार्यवाही कर सुधार कराए जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक नई कटनी जंक्शन जबलपुर मंडल को दिए गए।
*शुरू होगा सुधार*
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रबंधक नई कटनी जंक्शन द्वारा इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कटनी को निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ने बताया कि मुड़वारा जेंट्री गेट पास खराब सड़क में सुधार हेतु संबंधित इरकॉन को निर्देशित किया गया है। जिनके द्वारा जल्द सुधार कार्य शुरू कर एक सप्ताह के भीतर सुधार कर कांक्रीट कार्य करने का आश्वासन दिया गया है।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला