Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर. नारी सम्मान योजना के तहत गुरुवार को सोनवारी ग्राम में मंडलम अध्यक्ष सोनवारी के आवाहन पर माताओं बहनों के फार्म पंजीकृत कराए गए नारी सम्मान योजना के तहत कमलनाथ जी ने वचन दिया है कि हर महिला को महीने में 1500 और गैस सिलेंडर 500 में दिया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश घई ने अपने उद्बोधन में माताओं बहनों को कमलनाथ जी के वचन बताएं एवं कांग्रेस सरकार के द्वारा 15 महीने में किए गए जन हितेषी कार्यों से अवगत कराया उन्होंने कहा कि सरकार का यह दोहरा मापदंड शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास में ढाई लाख रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र में 120000 क्यों दिया जाता है यह बराबर होना चाहिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने अपने उद्बोधन में सरकार एवं स्थानीय विधायक सांसद पर निशाना साधते पूछा कि लगभग 20 वर्षों से चल रही सरकार सांसद विधायक जनता को बताएं कि सीमेंट कारखानों में ही मैहर के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला मां नर्मदा का जल मैहर क्यों नहीं आया सतना उमरिया रोड में बिना रोड मेंटेनेंस के सोनवारी भदनपुर में टोल वसूली क्यों चल रही है अमानक विद्युत कटौती एवं बेतहाशा बिल क्यों भेजे जा रहे हैं सोनवारी सरला नगर रोड में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के पुख्ता इंतजाम आज तक क्यों नहीं हुए अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में सोनवारी में सूखी पड़ी तमस नदी के विषय में सवाल खड़ा किया कि आज तक सरकार सांसद विधायक के द्वारा इस में जलभराव अधिक हो सके इसके लिए इंतजाम नहीं किए गए जिससे गोवंश मनुष्य दोनों को जल संकट झेलना पड़ता है अंत में मंडलम के अध्यक्ष अच्छयकुमार दहिया के द्वारा उपस्थित सभी माताओं बहनों का आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम स्थानीय पंच सिखा दहिया सेक्टर अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ अंबिका दहिया सुंदर लाल केवट दीनदयाल रावत मनीष रावत शरद दहिया आदि ग्राम की माताएं बहने एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे