ब्यूरो चीफ अमित परौहा






जबलपुर न्यूज़- 23/06/2023 जबलपुर जिले के नेशन हाईवे 30 सड़क मार्ग में कुशनेर के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही गाय को टक्कर मार कर भाग गया । वही वाहन की टक्कर से जहा गाय घायल तो हुई पर सड़क मार्ग से कई फिट नीचे जा गिरी । इस घटना से गाय के पैर व रीड की हड्डियों में गम्भीर चोटे पाई गई । इस घटना की जानकारी जबलपुर से सिहोरा कटनी मार्ग जाते हुए युवक ने रुक कर सबसे पहले अपने पास में रखी पानी की बोतल से गाय को पानी पिलाय फिर इस घटना की जानकारी गौ सेवाक कार्यकर्ताओ दी । घटना की जानकारी लगते ही तत्कालीन गौ सेवाक कार्यकर्ता बंटी पटेल ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल पहुच कर गाय को चारों तरफ से देखा और समझा ।फिर गाय को पानी पिलाया और उसे ईलाज के लिए आटो में बैठा कर पशु चिकित्सालय में ले जाकर ईलाज शुरू किया गया ।
मीडिया को बताया कि आये दिन नेशन हाईवे पर गाय की घटनाओं की जानकारी मिलतीं रहती हैं आज जैसे ही मुझे जान कारी मिली मैं तुरन्त देर किये गाय की सुरक्षा के लिए घटना स्थल पर जा पहुंचा ।
जबलपुर से की रिपोर्ट।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन