सुशील मिश्रा रिपोर्टर


कटनी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर जी गुप्ता का जन्मदिन *सेवा दिवस* के रूप में मनाया गया। जानकारी देते हुए युवा जिलाध्यक्ष रजत जैन ने बताया युवा इकाई कटनी के द्वारा *निःशुल्क मौखिक (ओरल) कैंसर परामर्श शिविर* का आयोजन एमजीएम अस्पताल में किया गया। शिविर में सलाहकार के तौर पर *डॉक्टर मानसी गुप्ता, डायरेक्टर एमजीएम अस्पताल एवम डॉक्टर पुनीत सिंह दिखित, MDS ओरल एवम मैक्सिलोफेसीयल सर्जन* उपलब्ध रहे। वैश्य महासम्मेलन के समस्त प्रदेश, संभाग, जिला इकाई, महिला इकाई एवम युवा इकाई के पदाधिकारी एवम सदस्य उपस्थित थे। संचालन सीमा जैन के द्वारा किया गया।
शोभित जैन
मीडिया प्रभारी
युवा इकाई, कटनी

More Stories
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा