शकील खान रिपोर्टर


खाटूश्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
++++++++++++++++++++
मनावर
श्री खाटू श्याम मंदिर कुराड़ाखाल (मनावर) का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 26 जून से 29 जून तक समारोहपूर्वक मनाया जाएगा । पुजारी कपिल शास्त्री ने बताया कि चार दिवसीय इस आयोजन में सर्वप्रथम 26 जून को धार रोड स्थित शनि मंदिर से खाटूश्याम ज्योत को साथ ले कर शोभायात्रा मनावर नगर भ्रमण कर बंकनाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके मुख्य लाभार्थी श्री नारायण चोयल (एडवोकेट) एवम श्री अखिलेश जायसवाल रहेंगे। 27 जून को ग्राम कुराडाखाल में विशाल कलश यात्रा और रात्रि में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा । खाटूश्याम संगीतमय कथा का एक दिवसीय आयोजन 28 जून को आचार्य नारायण व्यास बांगरोद द्वारा किया जाएगा । 29 जून को प्रात:काल से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यज्ञादि होंगे और रात्रि में फरियाली तथा खाटूश्याम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें भजन गायक सौरभ शर्मा, कृतिका राठौड़, निकिता सिंघारे और दुर्गा गामड़ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।मनावर नगर से राजा पाठक, कान्हा राठौड़, नीरज पंवार ने अधिक से अधिक घाटुश्याम् प्रेमी को अपील की है की कार्यक्रम में पधार कर धर्म का लाभ लेवे। इस उत्सव में मनावर नगर, कुराडाखाल , देदला, बोरूद एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्र के घाटुश्याम प्रेमी अति उत्साह से कार्य कर रहे है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन