महेंद्र चौहान रिपोर्टर








दशकों पुराने छप्पनिया भैरव जी की मूर्ति की स्थापना के लिए पारा नगर के धर्म प्रेमी सुंदर लाल प्रजापत ने अग्रसर होकर मूर्ति के लिए ओटला स्थापना के लिए संकल्प लिया था। सुंदर लाल प्रजापत के अथक प्रयास से आज ढोल नगड़ो से पारानगर के श्री राम मंदिर के पुजारी बब्बू दास जी महाराज से कलश पूजा कराने के बाद श्री राम मंदिर से एक शोभा यात्रा निकाली गई जोकि पारानगर के मुख्य गली चौराहों से होते हुए मूर्ति स्थापना के लिए बनाए गए ओटले तक शोभा यात्रा लाई गई। और आज पारा नगर में श्री छप्पनिया भैरव जी की मूर्ति को नवनिर्मित ओटले पर स्थापित करने के लिए पूजा अर्चना की जा रही है मूर्ति स्थापना कल होगी। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पारा नगर के सभी धर्म प्रेमी जन, तन मन धन से सहयोगी बने है। और छप्पनिया भैरव जी के लिए ओटला बनवाया जिस पर आज श्री छप्पनिया भैरव जी की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भैरव जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेडा भी उपस्थित हुए। जिन्होंने भैरव जी की मूर्ति स्थापना को लेकर धर्म प्रेमी जनों को सराहा।कार्यक्रम में विशेष रहे – सुंदर लाल प्रजापत, गेंदालाल प्रजापत, प्रेमचंद प्रजापत, रमण लाल प्रजापत, सतीश अजनार, रमेश मोहनिया, दिलीप जी डावर, रिंकू गेहलोद, राकेश प्रजापत आदि धर्म प्रेमी जन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दे रहे है। प्रजापति श्री संघ ने धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित होने का आग्रह भी किया हैं।
पारा से की रिपोर्ट।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन