Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मूंग एवं उड़द की खरीदी का अतिरिक्त केंद्र उमरियापान में बनाया जाए, विधायक विजयराघवेंद्र सिह ने कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया*

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


उमरियापान । बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह के क्षेत्रीय दौरा के दौरान विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी एवं उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार ने विधायक को किसान हित में मांग करते हुए कहा कि मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए इस वर्ष ढीमरखेड़ा तहसील में एक मात्र खरीदी केंद्र झिन्नापिपरिया में खोला गया हैं । जबकि पिछले 2 वर्षों से उमरियापान उपमंडी या पचपेढी वेयर हाउस में खरीदी का कार्य किया गया था वर्ष 2021 में मूंग एवं उड़द खरीदी का कार्य पचपेढी वेयर हाउस में किया गया था । वर्ष 2022 में मूंग एवं उड़द खरीदी का कार्य उमरियापान उपमंडी में किया गया था । विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष ढीमरखेड़ा में सबसे अधिक किसान पंजीयन हुये हैं जिसमें मूंग 2667 एवं उड़द के 432 हैं अधिक किसान संख्या होने के कारण एक अतिरिक्त केंद्र खोला जाना चाहिए। उमरियापान के आसपास लगभग 40 ग्राम के किसान को अपनी उपज समर्थन मूल्य में बेचने की सुविधा प्राप्त होगी । कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान एवं सर्व सुविधा युक्त स्थान हैं । उमरियापान में उपमंडी एवं टीन सेड भी उपलब्ध है इसके पूर्व चना खरीदी 2017 में एवं 2022 में मूंग खरीदी का कार्य भी सफलता पूर्वक किया गया था । यहां पर केंद्र खोलने से आसपास आने वाले ग्रामों के किसानो को सुविधा एवं सरलता प्राप्त होगी जिससे किसान शासन की योजना अनुसार अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे ।
*विधायक विजयराघवेंद्र सिह ने कलेक्टर को लिखा पत्र*
क्षेत्रीय विधायक विजयराघवेंद्र सिह ने कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया और मांग की कि उमरियापान को मूंग उड़द की खरीदी का अतिरिक्त केंद्र बनाया जाना चाहिए। उमरियापान में मूंग खरीदी केंद्र ना होने के कारण यहां के क्षेत्रीय किसानो को मूंग विक्रय हेतु काफी दूर जाना पड़ता हैं जिससे किसानो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं । विधायक विजयराघवेंद्र सिह ने कलेक्टर को पत्र में लिखा कि उमरियापान विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए और मूंग खरीदी केंद्र स्थापित करने के बाद मुझे अवगत कराया जाए ।